रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) सीईपीटीएएम 11 भर्ती टियर-1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
सिटी इंटीमेशन स्लिप में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी दी गई है, जिससे वे परीक्षा से पहले अपनी यात्रा और अन्य तैयारियां आसानी से कर सकें।
23 मार्च को होगी परीक्षा
डीआरडीओ की ओर से Senior Technical Assistant-B (STA-B) और Technician A (Tech-A) पदों के लिए टियर-1 परीक्षा 23 मार्च 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे।
सिटी स्लिप से परीक्षा में प्रवेश नहीं
उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि एग्जाम सिटी स्लिप केवल जानकारी के लिए होती है। इसे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए मान्य नहीं माना जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड और एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र जरूर लेकर जाना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
- सबसे पहले drdo.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर CEPTAM 11 City Intimation Slip से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी, पासवर्ड और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।