बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी में शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2026 के लिए संकाय पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए की जा रही है, जिसमें कुल 143 रिक्तियां शामिल हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 14 मार्च 2026 तक यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को भरे हुए फॉर्म की हार्ड कॉपी जरूरी दस्तावेजों के साथ 21 मार्च 2026 तक विश्वविद्यालय में जमा करानी होगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यह भर्ती इंजीनियरिंग, साइंस, मैनेजमेंट, आर्ट्स और प्रोफेशनल कोर्स से जुड़े कई विभागों के लिए की जा रही है। इसमें कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर, बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, बॉटनी, जूलॉजी, लॉ, एजुकेशन, मास कम्युनिकेशन, टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट, फिजियोथेरेपी, सोशल वर्क, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन सहित कई अन्य विभाग शामिल हैं।
तीनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित नियामक संस्थाओं जैसे UGC, AICTE, PCI, COA, NCTE और बार काउंसिल के नियमों के अनुसार तय की गई है। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में आवश्यक डिग्री के साथ शिक्षण और शोध अनुभव होना अनिवार्य है। वेतनमान सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत विश्वविद्यालय के नियमानुसार दिया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन की प्रारंभिक जांच, दस्तावेज सत्यापन और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होगा। आवेदन की स्क्रीनिंग के बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी दस्तावेज समय पर जमा करें।
