बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने साल 2026 में युवाओं के लिए बड़ा मौका दिया है। आयोग ने 726 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें पॉलिटेक्निक इंस्ट्रक्टर और आईटीआई प्रशिक्षक के पद शामिल हैं।

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने साल 2026 में युवाओं के लिए बड़ा मौका दिया है। आयोग ने 726 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें पॉलिटेक्निक इंस्ट्रक्टर और आईटीआई प्रशिक्षक के पद शामिल हैं।

इस भर्ती के तहत 474 पद इंस्ट्रक्टर (Instructor) के लिए निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 15 मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार तय समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में कुल 9 अलग-अलग ट्रेड शामिल हैं, जिनमें सर्वेयर, मशीनिस्ट, ऑटोमोबाइल, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि एवं मशीनरी, लेदर टेक्नोलॉजी और ट्रैक्टर मैकेनिक जैसे पद शामिल हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के सबसे ज्यादा 130 पद हैं, जबकि सर्वेयर, वेल्डर और फिटर के 84-84 पद निर्धारित किए गए हैं।

इसके अलावा, इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन इंस्ट्रक्टर के 252 पद भी भरे जाएंगे, जो लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग और तकनीकी शिक्षा विभाग के संस्थानों में नियुक्त होंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क का भुगतान करना होगा। अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना जरूरी है।

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है, जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें।