बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। Central Selection Board of Constable (CSBC) ने फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार ड्राइवर कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 15 मार्च 2026 से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगे। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा क्वालिफाई की है, वे अपने लॉगिन डिटेल दर्ज कर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
होम पेज पर “Download e-Admit-Card of Physical Efficiency Test (PET) for the Post of Driver Constable in Bihar Police” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद “Download Advt 02/2025 PET Admit Card” विकल्प चुनें। अब रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर या मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
अगर कोई अभ्यर्थी ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह 9 और 10 मार्च 2026 को पटना स्थित केंद्रीय चयन पर्षद कार्यालय (बैक हार्डिंग रोड, सचिवालय हॉल्ट के पास) जाकर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डुप्लीकेट प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकता है। ध्यान रहे, एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा।
PET में क्या होगा?
फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी।
