सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Animal Welfare Board of India (AWBI) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यह बोर्ड मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
AWBI की यह भर्ती ग्रुप-सी के मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पद के लिए निकाली गई है। इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक यानी 10वीं पास होना जरूरी है। जो उम्मीदवार 10वीं तक पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, वे इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु निम्नलिखित होनी चाहिए:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 25 वर्ष
आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
सैलरी
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 पे मैट्रिक्स के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसमें अधिकतम सैलरी लगभग 56,900 रुपये तक हो सकती है।
ऐसे डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट awbi.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
- उसमें दिए गए ANNEXURE-I आवेदन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करें।
- फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
ऐसे भरें आवेदन फॉर्म
आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी देनी होगी:
- ब्लॉक लेटर्स में नाम
- पिता या पति का नाम
- जन्मतिथि
- कैटेगरी (General/SC/ST/OBC/EWS)
- आयु में छूट से संबंधित जानकारी
शैक्षणिक योग्यता
पत्राचार का पता। मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी। इसके अलावा उम्मीदवार को यह भी बताना होगा कि वह किसी सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्वायत्त संस्था में कार्यरत है या नहीं। फॉर्म के अंत में दिए गए डिक्लेरेशन को पढ़कर स्थान और तारीख लिखें और हस्ताक्षर कर आवेदन पूरा करें।
इस पते पर भेजें आवेदन
भरे हुए आवेदन फॉर्म को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
पता:
42 मील का पत्थर, दिल्ली-आगरा राजमार्ग, NH-2, सीकरी, बल्लभगढ़, हरियाणा – 121004
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार Animal Welfare Board of India की आधिकारिक वेबसाइट awbi.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।