Assam Police SI Admit Card 2024: असम पुलिस एसआई परीक्षा का एडमिट कार्ड कल होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

UKPSC Admit Card
X
UKPSC Admit Card
Assam Police SI Admit Card 2024: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) द्वारा असम पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड कल, 23 दिसंबर को जारी किया जाएगा।

Assam Police SI Admit Card 2024: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) द्वारा असम पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड कल, 23 दिसंबर को जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर, नाम और जन्म तिथि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।

खाली पदों की संख्या

  1. असम पुलिस में सब इंस्पेक्टर (UB) के 144 पद
  2. असम कमांडो बटालियन में सब इंस्पेक्टर के 51 पद
  3. एपीआरओ में पुलिस उपनिरीक्षक (संचार) के 7 पद
  4. सहायक उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा (जूनियर) डीजीसीडी और सीजीएचजी, असम: 1 पद

ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, "PST, PET के लिए असम police admit card" पर क्लिक करें।
  • अब, आवश्यक लॉगिन दर्ज करें।
  • आपका admit card एक नए पेज पर प्रदर्शित होगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story