अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने NORCET 10 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

अगर आप AIIMS NORCET 10 परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने NORCET 10 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

उम्मीदवार अब aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना कैंडिडेट आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

कब होगी परीक्षा?
AIIMS NORCET 10 परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी-

  • स्टेज 1 (CBT Exam): 11 अप्रैल 2026 (शनिवार)
  • स्टेज 2 परीक्षा: 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार)

यह भर्ती परीक्षा देशभर के AIIMS संस्थानों और अन्य हेल्थकेयर सेंटरों में कुल 2,551 नर्सिंग ऑफिसर पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “AIIMS NORCET 10 Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर लॉगिन विंडो खुलेगी।
  • अपना रजिस्ट्रेशन आईडी/मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन/सबमिट पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होगी, जैसे-

  • उम्मीदवार का नाम
  • फोटो
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • श्रेणी और जेंडर
  • पिता का नाम
  • परीक्षा की तारीख
  • शिफ्ट टाइमिंग
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।