Indian Army ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Agniveer Bharti 2026:  भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Indian Army ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 01 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जो अभ्यर्थी अग्निवीर के रूप में सेना का हिस्सा बनना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। समय सीमा से पहले आवेदन करना जरूरी है, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता
अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 8वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
ध्यान रहे कि अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग निर्धारित की गई है, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित पद की पात्रता अवश्य जांच लें।

आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

  1. न्यूनतम आयु: 17½ वर्ष
  2. अधिकतम आयु: 22 वर्ष

निर्धारित आयु सीमा के भीतर आने वाले उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र होंगे।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Apply/Login विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

रजिस्ट्रेशन फीस
अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। बिना शुल्क भुगतान के आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी।