AFCAT 1 Result 2026: भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। Indian Air Force ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 1, 2026 का परिणाम जारी कर दिया है।
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
अगला चरण: AFSB इंटरव्यू
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब Air Force Selection Board (AFSB) के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया का दूसरा महत्वपूर्ण चरण होता है। इस इंटरव्यू में उम्मीदवारों की व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता का आकलन किया जाता है।
इन शाखाओं के लिए होती है भर्ती
AFCAT परीक्षा के माध्यम से भारतीय वायु सेना में कई शाखाओं में भर्ती की जाती है, जिनमें शामिल हैं:
- फ्लाइंग ब्रांच
- ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)
- ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड सुरक्षित रखें और उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
तीन चरणों में होता है चयन
Indian Air Force में भर्ती की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है:
स्क्रीनिंग टेस्ट: इसमें उम्मीदवारों की योग्यता और तार्किक क्षमता की जांच कर शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
ग्रुप टास्क और इंटरव्यू: इसमें समूह गतिविधियां, मनोवैज्ञानिक परीक्षण और व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल होते हैं।
मेडिकल टेस्ट: अंतिम चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस की जांच की जाती है।
इन सभी चरणों के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर AFCAT Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।