UPSSSC Stenographer City Slip 2026: आशुलिपिक मुख्य परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

आशुलिपिक मुख्य परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
X

UPSSSC Stenographer City Slip 2026

UPSSSC Stenographer City Slip 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आशुलिपिक (Stenographer) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है।

UPSSSC Stenographer City Slip 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आशुलिपिक (Stenographer) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और स्क्रीन पर दिखाया गया वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा। इस सिटी स्लिप में उम्मीदवार को किस शहर में परीक्षा देनी है, इसकी जानकारी दी गई है।

20 जनवरी को होगी स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा

UPSSSC द्वारा आशुलिपिक के कुल 1,224 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

परीक्षा समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

परीक्षा शहर: आगरा, कानपुर नगर, लखनऊ और मेरठ

यह परीक्षा राज्य के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सिटी स्लिप के जरिए उम्मीदवार पहले से अपने परीक्षा शहर की जानकारी लेकर यात्रा और अन्य तैयारियां कर सकते हैं।

विभिन्न विभागों में होगी नियुक्ति

इस भर्ती अभियान के तहत यूपीएसएसएससी राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में स्टेनोग्राफर पदों को भरेगा। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें UPSSSC Stenographer City Slip

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद ‘Important Announcements’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां ‘आशुलिपिक (Stenographer) परीक्षा शहर सूचना’ लिंक को चुनें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखाई देगी।
  • सिटी स्लिप डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story