UPSSSC PET Exam City 2025: यूपी पीईटी परीक्षा के लिए सिटी स्लीप जारी, ऐसे करें चेक

UPSSSC PET Exam City 2025
UPSSSC PET Exam City 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के लिए एग्जाम सिटी का विवरण जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
UPSSSC PET Exam क्या है?
UPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित एक प्रारंभिक स्क्रीनिंग परीक्षा है। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों की योग्यता तय करना होता है ताकि वे राज्य की विभिन्न ग्रुप C और ग्रुप D भर्तियों में शामिल हो सकें। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। PET स्कोर एक तय अवधि तक मान्य रहता है और इसके आधार पर ही उम्मीदवारों को आगे की भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल किया जाता है।
UPSSSC PET Exam City 2025: एग्जाम सिटी कैसे चेक करें?
नीचे हम आपको कुछ आसान स्टेप्स बता रहे हैं, जिसे आप फॉलो करके आसानी से एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए 'Examination / Important Alerts' सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर, स्क्रीन पर दिखाई दे रहे 'Preliminary Eligibility Test (PET) Exam City Details 2025' लिंक पर जाएं।
- अब, मांगी गई जानकारी जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
- परीक्षा शहर (Exam City) स्क्रीन पर शो हो जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
UPSSSC PET Exam City 2025: परीक्षा से जुड़डी महत्वपूर्ण तारीखें
- एग्जाम डेट: 6 और 7 सितंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जून 2025
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 17 जून 2025
- एप्लीकेशन सुधार की अंतिम तिथि: 24 जून 2025
- एडमिट कार्ड: परीक्षा से पहले जारी होंगे।
UPSSSC PET Exam City 2025: डायरेक्ट लिंक से चेक करें एग्जाम सिटी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- जनरल / OBC: ₹185
- SC / ST: ₹95
- विकलांग (PH): ₹25
भुगतान ऑनलाइन मोड (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI आदि) से किया जा सकता है।
परीक्षा योग्यता (Eligibility Criteria)
- आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (1 जुलाई 2025 तक), आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
- शैक्षणिक योग्यता: कम से कम 10वीं पास या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से उच्चतर योग्यता।
UPSSSC PET Exam Date: एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
आयोग द्वारा UPSSSC PET 2025 Admit Card जारी किए जाने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, आपको UPSSSC PET 2025 एडमिट कार्ड लिंक दिखाई देगा।
- अब, एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज के साथ एक नई विंडो दिखाई देगी।
- लॉगिन पेज पर, पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- UPSSSC एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएँगे।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी ले लें।
UPSSSC PET Exam Pattern 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा में कितने प्रश्न होंगे?
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2025 में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक काटे जाएंगे।
