UPSC CSE Prelims Result 2025: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक @upsc.gov.in पर चेक करें

UPSC CSE Prelims Result 2025: Civil Services Prelims Exam Result Released, Check Direct Link @upsc.gov.in
X

UPSC CSE Prelims Result 2025: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी

UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा 26 मई को आयोजित हुई थी। रिजल्ट PDF में रोल नंबर से चेक करें और DAF-I भरने की तैयारी करें।

UPSC CSE Prelims Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में करीब 10 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा 26 मई 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी।

UPSC CSE प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 ऐसे करें चेक:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Civil Services (Prelims) Examination 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF फाइल खुलेगी।
  • इस PDF में अपना रोल नंबर चेक करें।

UPSC CSE प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 घोषित, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

भर्ती अभियान का उद्देश्य

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 979 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) आदि प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए आयोजित की जाती है।

अब आगे क्या?
जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें अब जल्द ही जारी होने वाला DAF-I (Detailed Application Form-I) भरना होगा। यह फॉर्म मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने के लिए जरूरी है, जिसमें उम्मीदवार की शिक्षा, सेवा प्राथमिकताएं और व्यक्तिगत विवरण भरे जाते हैं।

CDS II और NDA/NA II परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
UPSC ने CDS II और NDA/NA II परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 जून 2025 तक upsconline.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। इन परीक्षाओं का आयोजन 14 सितंबर 2025 को किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story