UPSC CSE 2024 prelims answer key: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

X
UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 की प्रीलिम्स परीक्षा के जनरल स्टडीज पेपर 1 और 2 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जानें डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया।
UPSC CSE 2024 prelims answer key: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा के जनरल स्टडीज पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.gov.in से आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने जनरल स्टडीज पेपर 1 की सीरीज ए, बी, सी और डी से तीन-तीन प्रश्न हटा दिए हैं। जबकि, जनरल स्टडीज पेपर 2 से कोई प्रश्न नहीं हटाया गया है।
UPSC CSE 2024 prelims answer key: आंसर की कैसे करें डाउलोड?
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- 'परीक्षाएं' सेक्शन में 'सिविल सेवा परीक्षा' पर क्लिक करें।
- 'UPSC CSE 2024 प्रीलिम्स उत्तर कुंजी' के विकल्प पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर PDF दिखाई देगी।
- आंसर की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव कर लें।
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS