UPPSC AE Admit Card 2025: यूपी सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025
X

MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025

यह भर्ती संयुक्त राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2024 के तहत हो रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में 609 पदों पर सहायक अभियंता (AE) की नियुक्ति की जानी है।

UPPSC AE Mains Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियंता (AE) मुख्य परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

भर्ती विवरण

यह भर्ती संयुक्त राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2024 के तहत हो रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में 609 पदों पर सहायक अभियंता (AE) की नियुक्ति की जानी है।

  1. सामान्य चयन के अंतर्गत: 582 पद
  2. विशेष चयन के अंतर्गत: 22 पद

परीक्षा प्रक्रिया

प्रारंभिक परीक्षा – 20 अप्रैल 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई थी।

परिणाम – 26 मई 2025 को घोषित किया गया, जिसमें 7358 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया।

मुख्य परीक्षा – इसके लिए अब एडमिट कार्ड जारी हो चुका है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध लिंक “विज्ञापन संख्या A-9/E-1/2024, संयुक्त राज्य अभियंत्रण सेवा (मुख्य) परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र डाउनलोड करें” पर क्लिक करें।
  • अपना ओटीआर नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लिंग का चयन करें और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड भरें।
  • अब ‘एडमिट कार्ड डाउनलोड करें’ बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट आउट अवश्य ले लें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story