UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस में 24,000 पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

UP Police Bharti 2025: अगर आप यूपी पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो अब आपके पास एक और शानदार मौका है। हाल ही में 60,244 कांस्टेबल की बंपर भर्ती के बाद अब यूपी सरकार और पुलिस भर्ती बोर्ड करीब 24,000 नए पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसमें 19,220 पद सिपाही (Constable) के और 4,543 पद उप निरीक्षक (SI) के हैं।
भर्ती का विज्ञापन 15 जून तक आने की उम्मीद
भर्ती बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और संभावना है कि 15 जून 2025 तक इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। पहले यह भर्ती अप्रैल में प्रस्तावित थी, लेकिन प्रक्रिया में कुछ देरी हुई थी।
सिपाही भर्ती का पूरा विवरण (कुल पद – 19,220):
पद का नाम पदों की संख्या
- सिपाही PAC 9,837
- PAC महिला वाहिनी 2,282
- नागरिक पुलिस 3,245
- PAC/सशस्त्र पुलिस 2,444
- विशेष सुरक्षा बल 1,341
- घुड़सवार पुलिस 71
कुल 19,220
SI भर्ती का पूरा विवरण (कुल पद – 4,543):
पद का नाम पदों की संख्या
- नागरिक पुलिस 4,242
- महिला वाहिनी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ) 106
- सशस्त्र पुलिस 135
- विशेष सुरक्षा बल 60
कुल 4,543
SI पदों पर आयु में छूट – 3 साल की राहत
उत्तर प्रदेश सरकार ने SI भर्ती में अभ्यर्थियों को एक बार के लिए अधिकतम 3 साल की आयु सीमा में छूट देने का फैसला लिया है। यह निर्णय कई प्रतियोगी छात्रों के लिए राहत भरा है।
अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण
यूपी कैबिनेट ने फैसला लिया है कि अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण मिलेगा। साथ ही, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में भी 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। यह आरक्षण सिपाही, PAC, घुड़सवार और फायरमैन की सीधी भर्तियों में लागू होगा।
