योगी सरकार का बड़ा फैसला: UP में 4400 होमगार्ड भर्ती का रास्ता साफ, जानें पूरी डिटेल

MP Police Constable Recruitment Physical Test Date
X
MP Police Constable Recruitment Physical Test Date
नया भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तर्ज पर बनाया जाएगा।

UP Home Guard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने युवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में 4400 होमगार्ड पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए सरकार ने एक अलग होमगार्ड भर्ती बोर्ड बनाने का निर्णय लिया है। यह कदम न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा बल्कि विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे रोजगार से जुड़े सवालों का भी सीधा जवाब है।

नया भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और पूरी तरह निष्पक्ष बनाना है। साथ ही, एक नई भर्ती नियमावली भी तैयार की जा रही है, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी या धांधली की गुंजाइश न रहे।

यूपी होमगार्ड भर्ती 2025: खाली पदों की संख्या

फिलहाल होमगार्ड विभाग में हजारों पद खाली हैं। इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं

होमगार्ड स्वयंसेवक: 43,327 पद

प्लाटून कमांडर: 2,314 पद

कंपनी कमांडर: 783 पद

सहायक कंपनी कमांडर: 770 पद

मिनिस्टीरियल स्टाफ: 109 पद

इन सभी पदों पर भर्ती से न केवल प्रदेश की कानून-व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि पुलिस बल को भी अतिरिक्त सहयोग मिलेगा।

युवाओं के लिए मौका

सरकार का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करके युवाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इस फैसले से हजारों बेरोजगार युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा और प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story