UP Gram Panchayat Secretary Recruitment 2025: ग्राम पंचायत सचिव की होगी भर्ती, 12वीं पास को मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया

X
BTSC Work Inspector Bharti 2025
त्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग जल्द ही UP ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी करेगा।
UP Gram Panchayat Secretary Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग जल्द ही UP ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता
ग्राम पंचायत सचिव पद के लिए आवेदन करने के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष (आरक्षण के अनुसार छूट लागू) तय की गई है।
भर्ती प्रक्रिया
भर्ती केवल लिखित परीक्षा और मेरिट सूची के आधार पर होगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
