SSC Answer Key 2025: स्टेनोग्राफर ग्रेड C-D की फाइनल आंसर-की जारी, यहां से तुरंत करें डाउनलोड

SSC Answer Key 2025
SSC Answer Key 2025 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D भर्ती परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर-की आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तरकुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
फाइनल आंसर-की देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद अभ्यर्थी न केवल अपनी आंसर-की, बल्कि प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी देख सकते हैं, जिससे उन्हें अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लग सकेगा।
1590 पदों पर होनी है भर्ती
SSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के तहत कुल 1590 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से स्टेनोग्राफर ग्रेड C के लिए 230 पद और स्टेनोग्राफर ग्रेड D के लिए 1360 पद इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों और मंत्रालयों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
स्किल टेस्ट की तारीख भी घोषित
लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन 28 और 29 जनवरी 2026 को किया जाएगा। फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद अब SSC Stenographer Result 2025 भी जल्द घोषित किए जाने की संभावना है।
ऐसे डाउनलोड करें SSC Stenographer Answer Key 2025
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Answer Key या Latest News सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां “Stenographer Grade C & D Final Answer Key 2025” का लिंक मिलेगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
- रोल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही आपकी फाइनल आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
