SSC JE Recruitment 2025: जूनियर इंजीनियर के 1,340 पदों पर निकली भर्ती, 21 जुलाई तक करें आवेदन

SSC JE Recruitment 2025
X

SSC JE Recruitment 2025

SSC JE भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के कुल 1,340 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई, सैलरी ₹35,400। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक सहित अन्य सभी जानकारी यहां जानें।

SSC JE Recruitment 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विषयों में विभिन्न केंद्रीय विभागों के लिए की जा रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर किया जा सकता है।

भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,340 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के बीच होगा।

SSC JE Recruitment 2025: विभाग और पद विवरण

विभाग का नाम

पद का नाम

केंद्रीय जल आयोग (Central Water Commission)

जूनियर इंजीनियर (सिविल) / जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD)

जूनियर इंजीनियर (सिविल) / जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)

सीमा सड़क संगठन (BRO)

जूनियर इंजीनियर (सिविल) / जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल)

मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज़ (MES)

जूनियर इंजीनियर (सिविल) / जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल)

फरक्का बैराज परियोजना (Farrakka Barrage Project)

जूनियर इंजीनियर (सिविल) / जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (ब्रह्मपुत्र बोर्ड)

जूनियर इंजीनियर (सिविल)

पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (अंडमान-लक्षद्वीप हार्बर वर्क्स)

जूनियर इंजीनियर (सिविल) / जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)

राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO)

जूनियर इंजीनियर (सिविल) / जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) / जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

भर्ती की ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

आयु सीमा

  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • केवल CPWD के लिए: 32 वर्ष

वेतनमान (Pay Scale)

  • शुरुआती वेतन: ₹35,400/-
  • ग्रेड पे: ₹4,200/-
  • लेवल: 6 (7th CPC के अनुसार)

SSC JE Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • 'Apply' सेक्शन में जाएं और "SSC JE Recruitment 2025" पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्युमेंट अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग/अन्य श्रेणी: ₹100/-
  • महिला, आरक्षित वर्ग और पूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं

सुधार विंडो

26 जुलाई से 28 जुलाई के बीच आवेदन में सुधार किया जा सकता है।

परीक्षा तिथि

27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story