SSC CHT 2025: जारी हुई परीक्षा सिटी स्लिप, जानें किस शहर में होगा आपका एग्जाम

SSC City Intimation Slip 202
X

SSC CHT 2025: परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी

SSC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, SSC CHT 2025 Paper-I की परीक्षा 12 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।

SSC CHT 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर (CHT) परीक्षा 2025 के पेपर-1 के लिए परीक्षा सिटी स्लिप (City Intimation Slip) जारी कर दी है। अब उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनका एग्जाम किस शहर में आयोजित होगा।

सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन में लॉगिन करके अपनी परीक्षा सिटी स्लिप प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। यह सुविधा 5 अगस्त 2025 से उपलब्ध है।

स्क्राइब पंजीकरण भी जरूरी

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के दौरान 'ओन स्क्राइब' (स्वयं सहायक) का विकल्प चुना है, उन्हें अपने स्क्राइब की जानकारी 8 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक वेबसाइट पर दर्ज करनी होगी। ध्यान दें, स्क्राइब पंजीकरण तभी किया जा सकेगा जब परीक्षा शहर की जानकारी पहले से मिल चुकी हो।

12 अगस्त को है परीक्षा

SSC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, SSC CHT 2025 Paper-I की परीक्षा 12 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से 437 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

पदों में शामिल हैं:

  1. Junior Hindi Translator (JHT)
  2. Junior Translation Officer (JTO)
  3. Senior Translator
  4. Sub-Inspector (Hindi Translator) – केंद्रीय बलों में

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Candidate Login टैब पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन के बाद परीक्षा सिटी स्लिप की जांच करें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story