SIDBI Admit Card 2025: सिडबी ग्रेड-ए और बी फेज-II परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BTSC Work Inspector Bharti 2025
SIDBI Phase II Admit Card 2025: भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने ग्रेड-ए और बी भर्ती फेज-II परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब अपना Admit Card आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
4 अक्टूबर को होगी परीक्षा
सिडबी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, Phase II ऑनलाइन परीक्षा 4 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं इंटरव्यू राउंड नवंबर 2025 में होने की संभावना है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 76 पदों को भरना है, जिनमें से 50 पद सहायक प्रबंधक (ग्रेड ‘A’) और 26 पद प्रबंधक (ग्रेड ‘B’) के लिए हैं।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा—
पहला चरण: 200 अंकों की ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा (7 सेक्शन के साथ) – संपन्न हो चुकी है।
दूसरा चरण: 200 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा (2 पेपर शामिल होंगे)।
तीसरा चरण: 100 अंकों का इंटरव्यू, जिसमें शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में मिले सम्मान भी जोड़े जाएंगे (यदि प्रमाणपत्र मौजूद हो)।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sidbi.inपर जाएं।
- होमपेज पर Career टैब पर क्लिक करें।
- अब "Assistant Manager" और "Manager" Admit Card लिंक पर जाएं।
- अपना लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर/पासवर्ड) दर्ज कर सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
