SBI PO Final Result 2025: एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, sbi.bank.in पर देखें मेरिट लिस्ट

SBI PO Final Result 2025
X

SBI PO Final Result 2025 जारी।

SBI PO Final Result 2025 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार sbi.bank.in से PDF मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अपॉइंटमेंट लेटर की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

SBI PO Final Result 2025 को घोषित कर दिया गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी किया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बिना लॉगिन क्रेडेंशियल के PDF फॉर्मेट में मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI PO Final Result 2025 PDF में क्या है?

SBI PO फाइनल रिजल्ट 2025 की PDF में सभी चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। यह परिणाम नवंबर और दिसंबर 2025 में आयोजित ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के आधार पर तैयार किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 541 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों को भरा जाएगा, जिनमें 500 सामान्य पद और 41 बैकलॉग पद शामिल हैं।

SBI PO Final Result 2025 ऐसे करें चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
  • 'Recruitment of Probationary Officers (Final Result Announced)' लिंक पर जाएं।
  • SBI PO फाइनल मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • रोल नंबर चेक करें और PDF डाउनलोड कर लें।

SBI PO Final Result 2025 के बाद क्या?

SBI PO Final Result 2025 में सफल घोषित उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) प्रक्रिया के लिए तैयारी करनी होगी। DV के दौरान उम्मीदवारों को आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज और कैटेगरी रिजर्वेशन सर्टिफिकेट के मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

सफल दस्तावेज सत्यापन के बाद चयनित उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर अपॉइंटमेंट लेटर भेजे जाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story