SBI Clerk 1st Waiting List 2025: क्लर्क भर्ती 2025 के लिए पहली वेटिंग लिस्ट जारी, sbi.co.in से डाउनलोड करें PDF

X
SBI Clerk 1st Waiting List 2025 pdf
SBI ने क्लर्क भर्ती 2025 के लिए पहली वेटिंग लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार sbi.co.in से PDF डाउनलोड कर रोल नंबर चेक कर सकते हैं। यहां जानें पूरी प्रक्रिया और अगला कदम।
SBI Clerk 1st Waiting List 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने SBI Clerk Recruitment 2025 के लिए पहली वेटिंग लिस्ट जारी कर दी है। यह सूची Advertisement No. CRPD/CR/2024-25/24 के तहत खाली हुई सीटों को भरने के लिए बनाई गई है, जो फाइनल रिजल्ट के बाद नॉन-जॉइनिंग या रिजाइन के कारण रिक्त रह गई थीं। उम्मीदवार sbi.co.in से SBI Clerk Waiting List 2025 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
किसका नाम आया है वेटिंग लिस्ट में?
इस लिस्ट में वे उम्मीदवार शामिल हैं जो पहले मेरिट में थे लेकिन सीट की कमी के कारण चयनित नहीं हो पाए थे। अब सीटें खाली होने पर इन्हें मेरिट और वैकेंसी के आधार पर बुलाया गया है।
यह भर्ती 14,194 जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) पदों के लिए आयोजित की गई थी। वेटिंग लिस्ट जारी कर SBI यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी रिक्त पद समय पर भरे जाएं।
वेटिंग लिस्ट में नाम आने के बाद क्या करें?
- जॉइनिंग से जुड़ी अपडेट और डॉक्यूमेंटेशन की जानकारी के लिए SBI करियर पेज देखते रहें।
- सुनिश्चित करें कि आपने Language Proficiency Test (LPT) पास किया हो।
- कॉल आने पर तुरंत डॉक्यूमेंट्स और वेरिफिकेशन के साथ रिपोर्ट करें।
- वेटिंग लिस्ट में आने के बाद दोबारा परीक्षा नहीं देनी होगी।
SBI Clerk Waiting List 2025 PDF ऐसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- "RECRUITMENT OF JUNIOR ASSOCIATES (ADVERTISEMENT NO: CRPD/CR/2024-25/24)" लिंक पर क्लिक करें।
- "CANDIDATES PROVISIONALLY SELECTED IN FIRST WAIT LIST" पर क्लिक करें।
- PDF खुलने पर अपना रोल नंबर चेक करें।
- PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
