SBI CBO Admit Card 2025: एसबीआई सीबीओ भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BPSC AEDO 2025 Vacancy
X

BPSC AEDO 2025 Vacancy

यह भर्ती अभियान कुल 2964 पदों के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें 2600 नियमित और 364 बैकलॉग पद शामिल हैं। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग उसी सर्कल में की जाएगी, जहां से उन्होंने आवेदन किया है।

SBI CBO Admit Card 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भर्ती अभियान कुल 2964 पदों के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें 2600 नियमित और 364 बैकलॉग पद शामिल हैं। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग उसी सर्कल में की जाएगी, जहां से उन्होंने आवेदन किया है।

वर्गवार पदों का विवरण:

SC: 387 नियमित + 107 बैकलॉग

ST: 190 नियमित + 146 बैकलॉग

OBC: 697 नियमित + 111 बैकलॉग

EWS: 260 पद

General: 1066 पद

SBI का उद्देश्य इस भर्ती से क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को मजबूत करना है, जिससे सभी क्षेत्रों में योग्य अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जा सके।

ऑनलाइन परीक्षा का पैटर्न:

यह परीक्षा दो चरणों में होगी –

वस्तुनिष्ठ परीक्षा (Objective Test):

कुल अंक: 120

समय: 2 घंटे

चार खंडों में प्रश्न, हर खंड के लिए निर्धारित समय

वर्णनात्मक परीक्षा (Descriptive Test):

कुल अंक: 50

समय: 30 मिनट

विषय: अंग्रेज़ी भाषा में निबंध और पत्र लेखन

उत्तर: कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड:

  • सबसे पहले sbi.co.in/web/careers पर जाएं
  • अब "Circle Based Officer Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालें
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट जरूर लें
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story