RSSB Librarian Grade 3 City Slip 2025: लाइब्रेरियन ग्रेड 3 की सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RSSB Librarian Grade 3 City Slip 2025
X

RSSB Librarian Grade 3 City Slip 2025

RSSB लाइब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा 2025 के लिए सिटी स्लिप जारी! जानें कैसे करें डाउनलोड परीक्षा 27 जुलाई को है।

RSSB Librarian Grade 3 City Slip 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। बोर्ड ने सिटी स्लिप जारी कर दी है, जिससे अभ्यर्थी यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी।

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है, यह आपका एडमिट कार्ड नहीं है। बोर्ड 24 जुलाई को प्रवेश पत्र जारी करेगा।

कब होगी परीक्षा?

RSSB लाइब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी –

  1. पहली पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  2. दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा स्थल पर समय से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। एक बार प्रवेश द्वार बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ऐसे करें सिटी स्लिप डाउनलोड

  • सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “RSSB लाइब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा 2025 सिटी स्लिप लिंक” पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story