RSMSSB Patwari Admit Card 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड कब होगा जारी, यहां जानें अपडेट

GATE Registration 2026
X

 GATE Registration 2026

RSMSSB Patwari Admit Card 2025: इस भर्ती के तहत 3705 पटवारी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

RSMSSB Patwari Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। उम्मीदवार 13 अगस्त 2025 से अपने एडमिट कार्ड rssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in/signin पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे।

इस भर्ती के तहत 3705 पटवारी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा पहले 11 मई को होनी थी, लेकिन आवेदन विंडो दोबारा खोलने के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब बोर्ड 17 अगस्त 2025 को परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित करेगा-

  1. पहली पारी: सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक
  2. दूसरी पारी: दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक

इस बार 6.50 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, जिससे प्रतियोगिता बेहद कड़ी होगी।

परीक्षा पैटर्न

  1. कुल समय: 3 घंटे
  2. सवाल: 150 प्रश्न
  3. कुल अंक: 300 अंक
  4. नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे

हर सवाल के लिए 5 विकल्प होंगे, और बिना उत्तर वाले सवाल में पांचवें विकल्प का गोला भरना अनिवार्य है।

जरूरी निर्देश

  1. पहचान पत्र की फोटो 3 साल से पुरानी होने पर उसे अपडेट करना होगा।
  2. परीक्षा केंद्र में मूल पहचान पत्र और एडमिट कार्ड अनिवार्य है।
  3. 10% से ज्यादा सवालों में उत्तर का गोला नहीं भरने पर उम्मीदवार अयोग्य माने जाएंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  • आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाएं।
  • "Admit Card" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और आवश्यक जानकारी भरकर लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story