RRB NTPC Answer Key 2025: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की आंसर की जल्द होगी जारी, ऐसे दर्ज कर सकेंगे आपत्ति दर्ज

RRB NTPC UG UG Answer Key 2025
X

RRB NTPC UG Answer Key 2025

RRB NTPC Answer Key 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही एनटीपीसी CBT-1 आंसर की जारी करेगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे और आपत्तियां दर्ज कर पाएंगे। यहां जानें पूरी प्रक्रिया।

RRB NTPC Answer Key 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही NTPC Undergraduate (UG) CBT-1 Answer Key 2025 जारी करने वाला है। उम्मीदवार अपनी आंसर की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक RRB रीजनल वेबसाइट्स पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB NTPC Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले संबंधित RRB रीजनल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • लॉगिन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
  • होमपेज पर “NTPC UG Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप आंसर की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

  • उम्मीदवार किसी प्रश्न या उत्तर को गलत पाते हैं तो वे ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
  • प्रत्येक आपत्ति के लिए ₹50 शुल्क लगेगा।
  • अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो यह शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
  • सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद RRB अंतिम आंसर की जारी करेगा, जिस पर ही परिणाम आधारित होगा।

RRB NTPC 2025 परीक्षा पैटर्न

  • CBT-1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे।
  • हर सही उत्तर के लिए +1 अंक मिलेंगे।
  • हर गलत उत्तर पर 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया, उन पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

CBT-1 पास करने वाले उम्मीदवारों को आगे CBT-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद पद के अनुसार टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story