RRB NTPC UG Admit Card 2025: एनटीपीसी CBT 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC UG Admit Card 2025 OUT
X

RRB NTPC UG Admit Card 2025 OUT

RRB NTPC UG 2025 CBT 1 परीक्षा के लिए Admit Card जारी हो चुका है। 12वीं पास उम्मीदवार rrb की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC UG Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडरग्रेजुएट (12वीं स्तर) के पदों के लिए आयोजित होने वाली CBT 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड आज, 7 अगस्त 2025 से आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने CEN No. 06/2024 के तहत आवेदन किया था, वे अब अपना RRB NTPC UG Admit Card 2025 संबंधित रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा की तारीखें

CBT 1 परीक्षा 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए 63 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है।

RRB NTPC UG Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘RRB NTPC Undergraduate Exam Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए Junior Clerk cum Typist, Train Clerk, और Commercial cum Ticket Clerk जैसे अंडरग्रेजुएट पदों पर भर्ती की जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर ले जाएं ये जरूरी दस्तावेज

  • एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा से कम से कम 30 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचना होगा।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story