RRB NTPC UG Admit Card 2025: एनटीपीजी यूजी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड, जानें एग्जाम डेट

RRB NTPC UG Answer Key 2025
RRB NTPC UG Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज यानी रविवार, 3 अगस्त को NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परीक्षा 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी। जब एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे, उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।
बोर्ड द्वारा पहले ही बताया गया था कि परीक्षा तिथि और शहर की जानकारी के साथ SC/ST उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी लिंक परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले उपलब्ध करा दी जाएगी। इसी नोटिस में यह भी कहा गया था कि ई-काल लेटर (admit card) परीक्षा तिथि से चार दिन पहले वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 7 अगस्त से शुरू हो रही है, उनके लिए एडमिट कार्ड आज जारी होने की संभावना है।
आधार सत्यापन के लिए rrbapply.gov.in पर करें लॉगिन
सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। इसके लिए उन्हें मूल आधार कार्ड या e-verified आधार की प्रिंट कॉपी साथ लानी होगी। साथ ही, उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले rrbapply.gov.in वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स से आधार प्रमाणीकरण भी पूरा करना होगा।
NTPC UG Admit Card 2025: एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही डाउनलोड होगा।
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- इसके बाद 'आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब, अपना एडमिट कार्ड डाउलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी सिटी स्लिप डाउलोड करने के लिए क्लिक करें।
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी
दूसरी तरफ, RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 1 परीक्षा पहले ही पूरी हो चुकी है। इसके आंसर की और आपत्ति विंडो 6 जुलाई को बंद हो चुकी है। अब बोर्ड जल्दी ही ग्रेजुएट पदों के परिणाम घोषित करेगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट्स पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
