Railway RRB NTPC exam date:: 5 जून से शुरू होंगी आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

Railway RRB NTPC
Railway RRB NTPC exam date: अगर आप रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है! रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। एग्जाम की शुरुआत 5 जून 2025 से होगी और यह 23 जून 2025 तक चलेगी। इस बार भी परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप कब आएंगे?
परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी ताकि उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले से हासिल कर सकें। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक 4 दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय RRB की ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे करें RRB NTPC 2025 शेड्यूल चेक
- सबसे पहले क्षेत्रीय RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “RRB NTPC Exam 2025 Schedule” लिंक पर क्लिक करें।
- शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
कितनी वैकेंसी निकली हैं?
इस भर्ती के जरिए कुल 11,558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ग्रेजुएट लेवल के लगभग 8,113 पद और अंडरग्रेजुएट लेवल के 3,445 पद पर भर्ती होगी।