RRB NTPC CBT 1 Exam Result: जल्द जारी होगा एनटीपीसी Graduate लेवल एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

X
RRB NTPC UG Result 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही NTPC CBT 1 Graduate Exam 2025 का रिजल्ट जारी कर सकता है। उम्मीदवार अपने जोन की RRB वेबसाइट या rrbcdg.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जानें लेटेस्ट अपडेट।
RRB NTPC CBT 1 Graduate Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित एनटीपीसी CBT 1 ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार rrbcdg.gov.in या अपने संबंधित RRB रीजन की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख पाएंगे।
यह परीक्षा विभिन्न जोनों में ग्रेजुएट लेवल पदों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। परिणाम जारी होने के बाद, पीडीएफ मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, प्राप्त अंक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक जोन के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट उपलब्ध होगी।
RRB NTPC Result 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
- परीक्षा का नाम: RRB NTPC CBT 1 Graduate Level Exam 2025
- रिजल्ट जारी होने की संभावना: जल्द
- अगला चरण: CBT 2 परीक्षा
RRB NTPC Result 2025: कैसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड? (How to Check NTPC Result )
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर “RRB NTPC CBT 1 Graduate Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, अपनी संबंधित RRB रीजन का चयन करें।
- अब, रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी, जिसमें शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर चेक करें।
- भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
RRB NTPC Result 2025 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
RRB NTPC 2025: चयन प्रक्रिया
- CBT 1 – प्रारंभिक स्क्रीनिंग
- CBT 2 – डोमेन-विशिष्ट ज्ञान और योग्यता
- टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (जहां लागू हो)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
