RRB NTPC CBT 1 Answer Key 2025 जारी: यहां देखें आंसर की, नोट करें आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट

RRB NTPC Answer Key 2025 OUT
RRB NTPC CBT 1 Answer Key 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 1 जुलाई 2025 को RRB NTPC CBT 1 आंसर की 2025 आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। यह आंसर की ग्रेजुएट लेवल CBT 1 परीक्षा के लिए है, जो 5 जून से 24 जून 2025 के बीच देशभर में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
RRB NTPC CBT 1 Answer Key 2025: क्यों है जरूरी?
आंसर की के जरिए उम्मीदवार अपने जवाबों की तुलना आधिकारिक उत्तरों से कर सकते हैं और अनुमानित स्कोर निकाल सकते हैं। इससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहती है। साथ ही, यदि कोई उत्तर गलत लगे, तो उम्मीदवार 6 जुलाई 2025 तक ₹50 प्रति प्रश्न के हिसाब से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
RRB NTPC CBT 1 Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले अपनी RRB रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (जैसे rrbmumbai.gov.in, rrbpatna.gov.in)
- इसके बाद 'RRB NTPC CBT 1 Answer Key 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, यूजर आईडी और पासवर्ड / जन्मतिथि से लॉगिन करें।
- अब, अपनी रिस्पॉन्स शीट और सही उत्तर देखें।
- आप चाहें तो आंसर की का PDF डाउनलोड कर लें या स्क्रीनशॉट ले लें।
RRB NTPC Answer Key 2025: आपत्ति कैसे दर्ज करें?
अगर किसी उत्तर में त्रुटि लगती है, तो नीचे दिए गए तरीके से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:
- RRB अकाउंट में लॉगिन करें
- 'Raise Objection' विकल्प पर क्लिक करें
- संबंधित प्रश्न चुनें और वैध प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज करें
- ₹50 प्रति प्रश्न के हिसाब से शुल्क जमा करें
RRB NTPC Answer Key 2025 OUT: भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें
- परीक्षा तिथि- 05 जून से 24 जून 2025
- आंसर की जारी- 01 जुलाई 2025
- आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि- 06 जुलाई 2025
- आपत्ति शुल्क- ₹50 प्रति प्रश्न
- पदों के नाम- स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, जूनियर क्लर्क, कमर्शियल अपरेंटिस आदि
