RRB NTPC 2025 Bharti: 8,875 पदों पर नई भर्ती, 12वीं पास और ग्रेजुएट कर सकेंगे आवेदन, जानें डिटेल

rrb alp result 2025 out
RRB NTPC Bharti 2025 Notification: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC 2025-26 भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 8,875 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें 12वीं पास (अंडरग्रेजुएट लेवल) और ग्रेजुएट लेवल दोनों तरह की पोस्ट शामिल हैं।
पदों का विवरण
- ग्रेजुएट लेवल पोस्ट (Graduate Level Posts): 5,817 पद (बैचलर डिग्री आवश्यक)
- अंडरग्रेजुएट लेवल पोस्ट (Undergraduate Level Posts): 3,058 पद (12वीं पास योग्यता)
उपलब्ध पद
स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, कमर्शियल क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, जूनियर टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क, सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, ट्रैफिक असिस्टेंट समेत कई पद शामिल हैं।
आयु सीमा (Age Limit)
- अंडरग्रेजुएट लेवल: 18 से 30 वर्ष
- ग्रेजुएट लेवल: अधिकतम 33 वर्ष
- SC, ST, OBC, PwD और एक्स-सर्विसमैन को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
इस भर्ती की प्रक्रिया मल्टी-स्टेज होगी:
- CBT-1 (स्क्रीनिंग टेस्ट): 100 प्रश्न (40 सामान्य ज्ञान, 30 गणित, 30 रीजनिंग), समय 90 मिनट
- CBT-2 (पोस्ट-स्पेसिफिक टेस्ट): 120 प्रश्न (50 सामान्य ज्ञान, 35 गणित, 35 रीजनिंग), समय 90 मिनट
- स्किल/टाइपिंग/एप्टीट्यूड टेस्ट (जहां लागू हो)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
ध्यान दें कि दोनों CBT में नेगेटिव मार्किंग होगी। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- जनरल, OBC, EWS: ₹500
- SC, ST, PwD, महिला, एक्स-सर्विसमैन: ₹250
महत्वपूर्ण जानकारी
यह भर्ती रेलवे विभाग में सबसे बड़े रोजगार अवसरों में से एक है। विस्तृत नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां और आवेदन की अंतिम तिथि जल्द ही RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहें।
