RRB Group D Exam Date: कब होगी ग्रुप डी परीक्षा? जानें लेटेस्ट अपडेट

RRB Group D Exam Date
RRB Group D Exam Date 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जारी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने अभी तक परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, परीक्षा शेड्यूल जल्द ही जारी किया जा सकता है।
आधिकारिक नोटिस में क्या कहा गया है?
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में साफ किया गया है कि सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख, समय और स्थान की जानकारी उनके एडमिट कार्ड पर दी जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आरआरबी की regional वेबसाइट्स पर जारी किए जाएंगे। लेकिन बोर्ड ने ये साफ नहीं किया है कि एग्जाम किस डेट को आयोजित होगी और न हीं एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तारीख तय की है।
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत लेवल-1 की 32,438 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। लाखों युवाओं ने इस इन पदों के लिए आवेदन किया है। जैसे ही तारीखें आएंगी, सभी पंजीकृत उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी जांच कर सकेंगे। इसलिए सलाह है कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहें।
क्या है चयन प्रक्रिया?
चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे:
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): यह पहला चरण होगा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET): CBT पास करने वाले उम्मीदवारों को इस टेस्ट में शामिल होना होगा।
- दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण: अंतिम चरण।
RRB Group D Exam Date 2025: एग्जाम पैटर्न
- परीक्षा की अवधि: 90 मिनट
- कुल प्रश्न: 100
- विषय: सामान्य विज्ञान और गणित (25 प्रश्न), सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क (30 प्रश्न), सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स (20 प्रश्न)
- निगेटिव मार्किंग: हर गलत जवाब के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
- सामान्य/EWS वर्ग: 40%
- OBC (नॉन-क्रीमी लेयर): 30%
- SC/ST: 30%
CBT में मेरिट के आधार पर, उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
