RRB Exam City Slip 2026: सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा के लिए एग्जाम स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा के लिए एग्जाम स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड
X

RRB Exam City Slip 2026,

आरआरबी की ओर से सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का आयोजन 11 और 12 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 368 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए बड़ी अपडेट जारी कर दी है। आयोग की ओर से परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है, जिससे अभ्यर्थी अब यह जान सकेंगे कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा।

जो उम्मीदवार RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

RRB Exam City Slip 2026 ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं—

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर मौजूद Exam City Slip सेक्शन पर क्लिक करें
  • अब ‘RRB Section Controller Exam City Slip 2026’ लिंक चुनें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
  • लॉगिन करते ही एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर निकाल लें

इस दिन होगी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा

आरआरबी की ओर से सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का आयोजन 11 और 12 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 368 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा से लगभग चार दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी करेगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट्स के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story