RRB ALP Exam City 2026: रेलवे एएलपी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें चेक

RRB ALP Exam City 2026
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से ALP भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑनलाइन माध्यम से अपनी परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं।
RRB ALP Exam City Intimation Slip डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर सकते हैं। सिटी स्लिप के जरिए अभ्यर्थी यह जान पाएंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी, जिससे वे समय रहते यात्रा और ठहरने की तैयारी कर सकें।
इन तारीखों में आयोजित होगी RRB ALP परीक्षा
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से एएलपी भर्ती परीक्षा (CBT 1) का आयोजन 16 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा तीनों दिन तीन-तीन शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से शुरू होगी।
RRB ALP City Slip 2026 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर “Exam City Slip (CEN 1/2025 ALP)” से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिखाया गया कोड दर्ज करें।
- LOGIN बटन पर क्लिक करते ही एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि एग्जाम सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए जारी की जाती है। इसे एडमिट कार्ड के रूप में मान्य नहीं किया जाएगा। रेलवे की ओर से ALP Admit Card परीक्षा तिथि से करीब 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना प्रवेश पत्र और आईडी प्रूफ के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन CBT 1, CBT 2, कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए कुल 9,970 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
