RPSC AEN Exam 2025: राजस्थान सहायक अभियंता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BTSC Work Inspector Bharti 2025
X

BTSC Work Inspector Bharti 2025

इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 1014 पदों पर चयन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 28 से 30 सितंबर 2025 तक अजमेर और जयपुर में बनाए गए 160 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

RPSC AEN Exam 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियंता (AE) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (प्रारंभिक) 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल से लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 1014 पदों पर चयन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 28 से 30 सितंबर 2025 तक अजमेर और जयपुर में बनाए गए 160 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

RPSC AEN Exam 2025 शेड्यूल

28 सितंबर 2025

  1. सुबह 10:00 से 12:00 बजे – सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान
  2. दोपहर 3:00 से 5:00 बजे – सिविल इंजीनियरिंग

29 सितंबर 2025

  1. सुबह 10:00 से 12:00 बजे – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  2. दोपहर 3:00 से 5:00 बजे – मैकेनिकल इंजीनियरिंग

30 सितंबर 2025

सुबह 10:00 से 12:00 बजे – एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर AE परीक्षा प्रवेश पत्र 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • प्रिंट निकालकर परीक्षा में साथ लेकर जाएं।

जरूरी निर्देश

  1. उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना अनिवार्य है।
  2. परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से केवल 60 मिनट पहले तक ही मिलेगा।
  3. प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story