Rajasthan Lecturer Admit Card 2026 OUT: आयुष विभाग लेक्चरर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RPSC Lecturer Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है।
Rajasthan Lecturer Admit Card 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आयुष विभाग में लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का Rajasthan Lecturer Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। बिना हॉल टिकट के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Rajasthan Lecturer Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Admit Card' या 'CBRT Lecturer Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका Rajasthan Lecturer Admit Card 2026 दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
Rajasthan Lecturer Admit Card 2026: डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें हॉल टिकट।
Rajasthan Lecturer Admit Card पर क्या-क्या जानकारी होगी?
लेक्चरर एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई अहम जानकारियां दर्ज होंगी, जैसे-
- अभ्यर्थी का नाम और रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता
- रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
Rajasthan Lecturer Exam 2026 कब होगी?
RPSC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, राजस्थान लेक्चरर भर्ती परीक्षा 12 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में अजमेर जिला मुख्यालय में आयोजित होगी।
परीक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है।
- रिपोर्टिंग टाइम के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी।
- एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं।
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित है।
