OSSC CRE Answer Key 2025: कंबाइंड रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन की टेंटेटिव आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SSC CGL Answer Key 2025
X

SSC CGL Answer Key 2025

उम्मीदवार 20 सितंबर 2025 तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। यह परीक्षा 8 से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी।

OSSC CRE Answer Key 2025: ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSC) ने कंबाइंड रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE) 2024 की टेंटेटिव आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार 20 सितंबर 2025 तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। यह परीक्षा 8 से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी।

OSSC CRE 2025: वैकेंसी डिटेल्स

कुल 31 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें—

  1. सब इंस्पेक्टर ऑफ ट्रैफिक (Group B): 21 पद
  2. सब इंस्पेक्टर ऑफ एक्साइज (Group C): 10 पद

OSSC CRE 2025: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन इन चरणों के आधार पर होगा—

  1. लिखित परीक्षा
  2. फिजिकल मेजरमेंट और एफिशिएंसी टेस्ट
  3. सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन

OSSC CRE Answer Key 2025: ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.inपर जाएं।
  • होमपेज पर “CRE PET Answer Key 2024” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी लॉगिन डिटेल भरकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपकी आंसर की दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

OSSC Combined Recruitment Examination क्या है?

OSSC द्वारा आयोजित Combined Recruitment Examination (CRE) एक कॉमन परीक्षा है, जिसके जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में Group B और Group C पदों पर भर्ती की जाती है। इस प्रक्रिया से उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों के लिए अलग आवेदन करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि एक ही परीक्षा के आधार पर भर्ती होती है। इसमें प्रीलिम्स, मेन्स और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन शामिल होते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story