OPRB SI Admit Card 2025: ओडिशा पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

X
OPRB SI Admit Card 2025
OPRB SI Admit Card 2025: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (Odisha Police Recruitment Board - OPRB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
OPRB SI Admit Card 2025: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (Odisha Police Recruitment Board - OPRB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन भी अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in से अपना OPRB SI Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “OPRB SI Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन डिटेल्स (यूजर आईडी और पासवर्ड) डालें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
परीक्षा के दिन क्या ले जाना जरूरी है?
- OPRB SI एडमिट कार्ड 2025 की प्रिंट कॉपी
- ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ (आधार / ई-आधार प्रिंटआउट)
- आईडी की एक फोटोकॉपी (जिस पर रोल नंबर, सिग्नेचर और तारीख लिखी हो)
- केवल ब्लू/ब्लैक बॉल पेन
ध्यान रहे: मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, पेन ड्राइव, खाने-पीने की चीजें, माचिस या लाइटर जैसी कोई भी वस्तु परीक्षा हॉल में ले जाना प्रतिबंधित है।
OPRB SI भर्ती परीक्षा 2025 – एग्जाम शेड्यूल
5 अक्टूबर 2025 (रविवार)
पेपर I : सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक
पेपर II : दोपहर 1:30 से शाम 4:30 बजे तक
6 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
पेपर III : सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक
मार्किंग स्कीम
- एक प्रश्न के लिए एक से अधिक उत्तर चुनना गलत माना जाएगा।
- OMR शीट में रोल नंबर गलत भरने पर कॉपी रिजेक्ट हो जाएगी।
