NTA CMAT Answer Key 2026: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

MP Police SI Answer Key,
X

NTA CMAT Answer Key 2026

एनटीए द्वारा आंसर-की और ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद CMAT 2026 का रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की संभावना है।

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सीएमएटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों को आंसर-की का इंतजार था, वे अब NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की जरूरत होगी। आंसर-की की मदद से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें NTA CMAT Answer Key 2026

सीएमएटी 2026 की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—

  • सबसे पहले cmat.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Answer Key सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब ‘NTA CMAT Answer Key 2026’ लिंक खोलें।
  • एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन करते ही आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट या PDF सेव कर लें।

2 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति

एनटीए ने सीएमएटी परीक्षा के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है। जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, वे 31 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। तय समय के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

इतनी लगेगी ऑब्जेक्शन फीस

आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। बिना फीस के दर्ज की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जल्द आ सकता है CMAT Result 2026

एनटीए द्वारा आंसर-की और ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद CMAT 2026 का रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story