IIAP Vacancy: तकनीशियन की निकली भर्ती, वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगा चयन; जानें आवेदन की शर्तें

NIOT Apprentice Vacancy 2025
X

NIOT Apprentice Vacancy 2025

प्रशिक्षण पूरा करने पर BOAT (Board of Apprenticeship Training) द्वारा सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

NIOT Apprentice Bharti 2025: राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT), चेन्नई ने युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराया है। संस्थान ने तकनीशियन (डिप्लोमा) और ग्रेजुएट (डिग्री) अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा, जो 27 अक्तूबर 2025 को चेन्नई स्थित एनआईओटी परिसर में आयोजित होगा।

रिक्तियों का विवरण

  1. तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस – 08 पद
  2. स्नातक (डिग्री) अप्रेंटिस – 17 पद

कुल पद : 25

योग्यता और पात्रता

तकनीशियन अप्रेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में पूर्णकालिक डिप्लोमा।

स्नातक अप्रेंटिस: संबंधित विषय में पूर्णकालिक डिग्री (BE/ B.Tech/ B.Sc/ B.Com/ BLIS)।

केवल 2023, 2024 या 2025 में पास आउट उम्मीदवार आवेदन योग्य।

आयु सीमा

  1. डिप्लोमा अप्रेंटिस: 18 से 24 वर्ष
  2. डिग्री अप्रेंटिस: 21 से 26 वर्ष

आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/Divyang) को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया केवल वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए पूरी होगी।

इंटरव्यू की तारीख: 27 अक्तूबर 2025

समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 8:30 बजे तक

प्रशिक्षण और वजीफा

चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान मासिक वजीफा मिलेगा –

तकनीशियन अप्रेंटिस: ₹12,000 (जिसमें से ₹4,000 DBT योजना से)

स्नातक अप्रेंटिस: ₹13,000 (जिसमें से ₹4,500 DBT योजना से)

प्रशिक्षण पूरा करने पर BOAT (Board of Apprenticeship Training) द्वारा सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story