MPPSC Exam Calendar 2026: एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
X
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वर्ष 2026 के लिए प्रोविजनल परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।

MPPSC Exam Calendar 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वर्ष 2026 के लिए प्रोविजनल परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में होने वाली करीब 10 प्रमुख भर्तियों की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित की गई हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

MPPSC द्वारा जारी इस परीक्षा कैलेंडर में सहायक प्राध्यापक, उप संचालक, सहायक संचालक (तकनीकी), राज्य सेवा परीक्षा, राज्य वन सेवा, राज्य इंजीनियरिंग सेवा, प्राचार्य (क्लास-II), डेंटल सर्जन और माइनिंग ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं। हालांकि कई पदों के लिए अभी भर्ती विज्ञापन जारी नहीं हुए हैं, लेकिन प्रारंभिक परीक्षा तिथियां घोषित होने से उम्मीदवारों को तैयारी की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

MPPSC Exam Calendar 2026: संभावित परीक्षा तिथियां

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं निम्न तिथियों पर प्रस्तावित हैं:

  1. सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर साइंस) परीक्षा 2025 – 4 जनवरी 2026
  2. उप संचालक (ग्रेड-2) / सहायक संचालक (तकनीकी) परीक्षा 2025 – 22 फरवरी 2026
  3. राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 – 22 मार्च 2026
  4. राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 – 26 अप्रैल 2026
  5. सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 (फेज-1) – 12 जुलाई 2026
  6. सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 (फेज-2) – 2 अगस्त 2026
  7. सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 (फेज-3) – 30 अगस्त 2026
  8. राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 – 7 से 12 सितंबर 2026
  9. राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026 – 27 सितंबर 2026

आयोग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

MPPSC ने स्पष्ट किया है कि कुछ परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी, जबकि कुछ परीक्षाएं प्रशासनिक निर्णय और हाईकोर्ट के आदेशों के अधीन रहेंगी। विशेष रूप से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 हाईकोर्ट के निर्देश मिलने के बाद ही आयोजित की जाएगी।

MPPSC Exam Calendar 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं:

  • MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “MPPSC Tentative Examination Calendar 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर PDF फाइल खुल जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

MPPSC परीक्षा के बारे में

MPPSC परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा किया जाता है, जिसके माध्यम से राज्य प्रशासनिक सेवा और अन्य सिविल सेवाओं के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story