MPESB भर्ती 2025: MP में सूबेदार, स्टेनो और ASI के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 अक्टूबर से करें आवेदन

MPESB भर्ती 2025: सूबेदार, स्टेनो और ASI के 500 पदों के लिए आवेदन शुरू
ASI Subedar Steno Recruitment: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सूबेदार, शीघ्रलेखक और सहायक उप निरीक्षक (ASI) के 500 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती गृह विभाग के निर्देशानुसार, पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रस्तावित की गई थी।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने शुक्रवार (19 सितंबर 2025) को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार, सूबेदार/स्टेनो के 100 और सहायक उप निरीक्षक (ASI) के 400 पद शामिल हैं। 3 अक्टूबर से आवेदन और 10 दिसंबर को परीक्षा होगी।
MP ASI भर्ती: पदों का विवरण
- सूबेदार (अनु सचिवीय शीघ्रलेखक), सामान्य शाखा: 90
- सूबेदार (अनु सचिवीय शीघ्रलेखक) विशेष शाखा: 10
- सहायक उप निरीक्षक (ASI) सामान्य शाखा: 110
- सहायक उप निरीक्षक (ASI) मैदानी इकाई:220
- सहायक उप निरीक्षक (ASI) विशेष शाखा: 55
- सहायक उप निरीक्षक (ASI) अपराध अनुसंधान: 15
ASI Subedar Steno भर्ती: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 3 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025
परीक्षा तिथि: 10 दिसंबर 2025 से
परीक्षा केंद्र: 11 शहरों में होगी परीक्षा
ASI, सूबेदार और स्टेनो भर्ती परीक्षा मध्य प्रदेश के 11 शहरों में होगी। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी, उज्जैन शामिल हैं।
ASI Subedar Steno भर्ती: परीक्षा शेड्यूल
मध्य प्रदेश में ASI, सूबेदार और स्टेनो भर्ती परीक्षा 10 दिसंबर को दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह : 9:30 से 11:30 बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक परीक्षा हाल में पहुंचना होगा। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक निर्धारित है।
ASI Subedar Steno भर्ती: परीक्षा शुल्क
- सामान्य/अनारक्षित वर्ग: ₹500
- SC/ST/OBC/EWS वर्ग: ₹250
नियम पुस्तिका और आवेदन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश में ASI, सूबेदार और स्टेनो भर्ती से संबंधित दिशा-निर्देशों की नियम पुस्तिका कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां से डायरेक्ट लिंक के माध्यम से गाइडलाइन पढ़ सकते हैं। साथ् ही MP Online िकयोस्क सेंटर या खुद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
