MP Police Constable Result 2025 OUT: 59 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी PET-PST के लिए चयनित, यहां चेक करें रिजल्ट

MP Police Constable Result 2025 OUT
MP Police Constable Result 2025: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आखिरकार घोषित कर दिया गया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने लिखित परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए हजारों उम्मीदवार अब अपने रोल नंबर के आधार पर यह जान सकते हैं कि वे अगले चरण के लिए योग्य हुए हैं या नहीं।
MP Police Constable Result 2025: कितने अभ्यर्थी हुए सफल?
MPESB द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कुल 59,438 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। ये सभी अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा) और PST (शारीरिक मानक परीक्षा) में शामिल होंगे।
MP Police Constable Vacancy 2025: पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अलग-अलग कैटेगरी में पदों को शामिल किया गया है, जिनमें सब-इंस्पेक्टर, सुबेदार, स्टेनो, एएसआई (एम) और कांस्टेबल शामिल हैं।
MP Police Constable Result 2025 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Latest Updates' सेक्शन में जाएं।
- 'Final Phase Result – Police Constable Recruitment Test' लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, जन्मतिथि और मांगी गई जानकारी भरें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारियां होंगी?
MP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 में उम्मीदवार से जुड़ी कई अहम डिटेल्स दी गई हैं, जैसे- अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर / आवेदन संख्या, जन्मतिथि, कैटेगरी (General, OBC, SC, ST, EWS), लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक, कुल अंक, क्वालिफाई स्टेटस, मेरिट लिस्ट की स्थिति, परीक्षा का नाम और वर्ष।
MP Police Constable Result 2025 के बाद आगे क्या?
लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों से गुजरना होगा, जिनमें PET (Physical Efficiency Test), PST (Physical Standards Test), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।
MP Police Constable Result 2025: रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक।
