MP Police Bharti 2025: पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां जानें ताजा अपडेट

IBPS SO Prelims Result 2025
X

IBPS SO Prelims Result 2025

MP Police Bharti 2025: इस भर्ती की लिखित परीक्षा 10 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।

MP Police Bharti 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार लिखित परीक्षा 10 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। 5 अक्टूबर 2025 तक एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है।

कब होगी परीक्षा?

इस भर्ती की लिखित परीक्षा 10 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।

  1. पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक (रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:30 बजे)
  2. दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक (रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1:30 बजे)

योग्यता

  1. उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  2. सामान्य वर्ग और अधिकांश श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं पास होनी चाहिए।
  3. अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास निर्धारित है।

आयु सीमा (29 सितंबर 2025 तक)

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु

सामान्य व EWS वर्ग (MP निवासी) और अन्य राज्यों के उम्मीदवार: 33 वर्ष

आवेदन शुल्क

  1. सामान्य व अन्य राज्य: ₹560
  2. ओबीसी/SC/ST वर्ग: ₹310
  3. पोर्टल शुल्क: ₹60 अतिरिक्त

आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • भाषा (हिंदी/अंग्रेजी) का चयन करें।
  • होम पेज पर “Online Form – Police Constable Recruitment Test – 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण के लिए मांगी गई जानकारी भरें।
  • लॉगिन करके बाकी डिटेल्स भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story