MP Police Constable Admit Card 2025: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

X
MP Police Constable Admit Card 2025
MP Police Constable Admit Card 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
MP Police Constable Admit Card 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह उन अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है जिन्होंने MP Police Constable Bharti 2025 के लिए आवेदन किया था। उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड MPESB की आधिकारिक वेबसाइट - esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
- पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक (रिपोर्टिंग समय: 7:30 से 8:30 बजे तक)
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक (रिपोर्टिंग समय: 12:30 से 1:30 बजे तक)
MP Police Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद “Latest Updates” सेक्शन में जाएं।
- वहां दिए गए लिंक “Test Admit Card - Police Constable Recruitment Test - 2025” पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, माँ के नाम के दो अक्षर, आधार कार्ड के अंतिम चार अंक और सुरक्षा कोड भरें।
- ‘Search’ बटन दबाएं — आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें और परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं।
