एमपी पुलिस 2025 भर्ती: हर साल 7,500 पदों पर होगा चयन, जानें पूरी डिटेल

MP Police Bharti 2025
X

MP Police Bharti 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि आने वाले तीन वर्षों में पुलिस विभाग में कुल 22,500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

MP Police Recruitment : मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि आने वाले तीन वर्षों में पुलिस विभाग में कुल 22,500 पदों पर भर्ती की जाएगी। हर साल चरणबद्ध तरीके से 7,500 पदों पर नियुक्ति होगी।

नया पुलिस भर्ती बोर्ड

अब तक पुलिस भर्तियां कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा कराई जाती थीं, लेकिन मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि जल्द ही राज्य में मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा। आने वाले समय में यही बोर्ड प्रदेशभर की पुलिस भर्तियों को आयोजित करेगा। इससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी, पारदर्शिता और परफेक्शन लाया जा सकेगा।

भर्ती का शेड्यूल

  1. साल 2025 की भर्ती फिलहाल कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा कराई जाएगी।
  2. साल 2026 से पुलिस भर्ती बोर्ड पूरी तरह से भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी संभालेगा।
  3. हर साल 7,500 रिक्त पदों को भरते हुए, 3 साल में कुल 22,500 पदों पर नियुक्तियां होंगी।

सिंहस्थ 2028 की तैयारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी वजह से बड़ी संख्या में पुलिस बल की भर्ती की जा रही है।

आधुनिकीकरण और तेजी

सीएम ने यह भी कहा कि गृह विभाग से जुड़ी सेवाओं को आधुनिक बनाने और भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के लिए जल्द ही गृह एवं वित्त विभाग की संयुक्त बैठक कर लंबित मामलों का समाधान किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story