MP महिला सहायिका भर्ती 2025: 544 पदों पर आवेदन शुरू, बिना शुल्क करें अप्लाई!

MP Anganwadi
X

MP Anganwadi Bharti 2025

मध्यप्रदेश में महिला सहायिका के 544 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 12 अगस्त से शुरू हो गए हैं। अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 है। योग्यता, आयु सीमा और वेतनमान जानें।

MP Mahila Sahayika Bharti 2025: मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय ने राज्य में महिला सहायिका के कुल 544 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार 12 अगस्त 2025 से 30 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

न्यूनतम योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (हायर सेकेंडरी) पास

आयु सीमा

  1. न्यूनतम – 18 वर्ष
  2. अधिकतम – 45 वर्ष

निवास: आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।

वेतनमान (सैलरी)

चयनित उम्मीदवारों को 8 हजार रूपए प्रतिमाह (Gross Salary) मानदेय मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • महिला सहायिका भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story