MP DPC Bharti 2025: जिला परियोजना समन्वयक पदों पर निकली भर्ती, जानें पात्रता

X
MP DPC Bharti 202
राज्य शिक्षा केंद्र ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती उन्हीं शिक्षकों के लिए है जो वर्तमान में प्राचार्य हाई स्कूल, व्याख्याता या उच्च माध्यमिक शिक्षक पद पर कार्यरत हैं और जिनके पास बीएड की डिग्री है।
MP DPC Bharti 2025: अगर आप मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य, व्याख्याता या उच्च माध्यमिक शिक्षक हैं और शिक्षा प्रबंधन में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ने जिला परियोजना समन्वयक (DPC) पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कौन कर सकता है आवेदन?
राज्य शिक्षा केंद्र ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती उन्हीं शिक्षकों के लिए है जो वर्तमान में प्राचार्य हाई स्कूल, व्याख्याता या उच्च माध्यमिक शिक्षक पद पर कार्यरत हैं और जिनके पास बीएड की डिग्री है।
जरूरी तारीखें क्या हैं?
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025
- आवेदन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी): 31 जुलाई 2025 को ही
- लिखित परीक्षा: 20 अगस्त 2025
- साक्षात्कार तिथि: 10 से 12 सितंबर 2025
